द लेजेंड्री मैन MS Dhoni की 5 लाजवाब ट्रिक्स

महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं और आज उनका जन्मदिन है।

माही के नाम से मशहूर धोनी ने न सिर्फ टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक जीतें दिलाईं, बल्कि भारतीय क्रिकेट को एक नई पहचान भी दी।

 जहां ज्यादातर लोग धोनी की ट्रॉफियों वाली उपलब्धियों को जानते हैं, वहीं उनके कुछ ऐसे अनमोल किरदार भी हैं, जो उन्हें एक लेजेंड बनाते हैं। 

आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं एमएस धोनी के 5 ऐसे रूप, जिनसे साबित होता है कि ‘यूँ ही कोई धोनी नहीं बनता’।

माही का फिनिशिंग स्टाइल लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।  2011 वर्ल्ड कप फाइनल का वो मैच विनिंग छक्का आज भी लोगों के दिल में बसा है।

एमएस धोनी ने अपने करियर में सिर्फ विकेट के पीछे ही नहीं, बल्ले से भी कमाल दिखाया है। विकेट के पीछे से मैच पलटने के लिए उन्हें खास जाना जाता है। 

माही एक लीजेंड रहे हैं। वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी हो या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 224 रनों की पारी, उन्होंने हर बार कमाल किया है। 

उनकी कप्तानी में टीम ने हर ट्रॉफी जीती है। धोनी के नाम 3 ICC ट्रॉफी (2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप, 2013 चैम्प‍ियंस ट्रॉफी) हैं, ऐसा करने वाले वह इकलौते कप्तान हैं।

एमएस धोनी सिर्फ खिलाड़ी नहीं, एक स्कूल हैं। हर युवा उनसे कुछ सीखना चाहता है, विराट कोहली-रोहित शर्मा जैसे कप्तानों की नींव एमएस धोनी ने ही रखी थी।