करेला छोड़ो इसके बीज में छुपा बैठा है 100 बीमारियों का इलाज

करेला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

क्या आप जानते हैं कि सिर्फ करेला ही नहीं, बल्कि इसके बीज भी बेहद फायदेमंद होते हैं। तो आइए आज जानते हैं करेले के बीजों के फायदों के बारे में।

करेले के बीजों में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके सेवन से कब्ज से राहत मिलता है साथ ही साथ पेट भी अच्छी तरह साफ हो जाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए करेले का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसी तरह शुगर के मरीजों के लिए भी करेले के बीजों का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी करेले के बीजों का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

करेले के बीजों में विटामिन-सी और पोटैशियम पाया जाता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है।