गलती से भी खीरे के साथ ना खाएं ये 5 चीजें,पड़ सकता है भारी 

खीरा बहुत ही पौष्टिक और गुणकारी माना जाता है। गर्मी के मौसम में खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

खीरे में विटामिन K, विटामिन C, मैग्नीशियम, पोटैशियम, प्रोटीन, फाइबर और मैंगनीज जैसे ज़रूरी तत्व होते हैं।

खीरा तभी फ़ायदेमंद होता है जब आप इसे सही तरीके से खाएँ। अगर आप खीरा इन 5 चीज़ों के साथ खाएँगे, तो नुकसान होगा।

लोग अक्सर खीरा-टमाटर का सलाद बनाते हैं। दोनों चीज़ों को एक साथ पचाना मुश्किल होता है, ऐसे में पेट में गैस और सूजन की समस्या हो सकती है।

खीरे के तुरंत बाद पानी पीने से बचें। ऐसा कहा जाता है कि इसमें पानी की मात्रा ज़्यादा होती है। ऐसे में ज़्यादा पानी पीने से समस्या हो सकती है।

खीरे के साथ कभी भी मूली न खाएँ। दोनों चीज़ें अपनी-अपनी जगह फ़ायदेमंद हैं, लेकिन साथ में खाने से नुकसान होता है।

खीरा खाने के तुरंत बाद दूध पीना या इससे बनी चीज़ें खाना नुकसानदेह होगा। इससे आपको उल्टी हो सकती है।