लड्डू गोपाल को कितनी देर सुलाना चाहिए? जानें

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, लड्डू गोपाल को सुलाने का कोई निश्चित समय नहीं है।

लेकिन उन्हें शयन कराने का समय शाम 8 बजे से 9 बजे के बीच का होता है।

ध्यान रहे कि लड्डू गोपाल को शयन कराने से पहले संध्या आरती अवश्य करें और भोग लगाएं।

रात को सोने से पहले आप उन्हें दूध, मिश्री, मक्खन आदि का भोग लगा सकते हैं।

जन्माष्टमी के दिन शाम के समय शुभ मुहूर्त के अनुसार लड्डू गोपाल को स्नान कराकर उन्हें वस्त्र और आभूषण पहनाएं। इसके बाद उन्हें झूले में सुला दें।

इस दौरान आप लड्डू गोपाल पर पर्दा डाल सकते हैं।