मुगल वंश की रानियां जो थी सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी 

जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ जो कि एक शिक्षित और बहुत ही प्रभावशाली महिला थीं। बता दे कि, कला और साहित्य में उनकी गहरी रुचि थी।

शाहजहाँ की बेटी जहाँआरा बेगम एक विद्वान महिला थीं। वह सूफीवाद, साहित्य और कविता में पारंगत थीं और कई पुस्तकों की लेखिका थीं।

औरंगजेब की बेटी ज़ेब-उन-निसा एक प्रसिद्ध विदुषी और कवयित्री थीं। उन्हें फ़ारसी साहित्य, धर्मशास्त्र और खगोल विज्ञान का ज्ञान था।

शाहजहाँ की पत्नी मुमताज़ महल फ़ारसी कविताएँ पढ़ती और लिखती थीं, और वास्तुकला और संगीत में भी निपुण थीं।