जाने काजल लगाने के फायदे और साथ ही नुकसान  

आँखों में काजल लगाने की हमारी यह परंपरा बहुत वर्षों पुरनी है, अक्सर बच्चों के जन्म से ही उनकी आँखों में काजल लगाया जाता है.

काजल लगाने के बहुत फायदे तो होते हैं लेकिन इसी के साथ इसके कुछ नुक्सान भी हैं, तो चलिए जानते हैं इसके फायदे और नुक्सान के बारे में.

काजल लगाने से आपकी आँखें बेहद ही संदर और बड़ी दिखती हैं, चाहे कोई बच्चा हो या कोई महिला।

अगर आप काजल घर पर ही बनाते हैं तो यह आपकी आँखों को ठंडक देता है और खुजली या जलन जैसी समस्या भी नहीं होती।

आँखों में काजल लगाने से आँखों में धूल-मिट्टी और गंदगी जाने का दर नहीं रहता और आँखें भी साफ़ रहती हैं.

आँखों में काजल लगाने से आपकी दिन भर की थकान भी दूर हो सकती है, यदि आप थके हैं या आपकी नींद पूरी नहीं हुई है, तो आपको आँखों में काजल जरूर लगाकर सोना चाहिए।

यदि आप मार्किट में मिलने वाला काजल लगाते हैं तो इससे इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है क्यूंकि इसमें कई तरह के केमिकल्स पाए जाते हैं.

यदि आप केमिकल्स वाला काजल आँखों में लगाते हैं तो इससे आपकी आंसू वाली नली मतलब वाटरी ग्लैंड बंद होने का खतरा रहता है.

यदि आप ज्यादा काजल भी आँखों में लगाते हैं तो आपकी आँखों की रोशनी, दूर और पास की नज़र तथा धुंधलेपन पर भी असर पड़ता है.

अगर आप रोज़ काजल लगाते हैं या लगाना चाहते हैं तो आप घर पर ही काजल तैयार करें और ब्रश की मदद से लगाएं, यह लम्बा भी टिकेगा और आपकी आँखों के लिए भी फायदेमंद होगा।