आप भी झटपट बनाएं मूंग दाल का हलवा

आधा कप मूंग दाल को 3 - 4 घंटों या फिर पूरी रात के लिए पानी में भिगो कर रख दे। 

उसके बाद भीगी हुई दाल को बहुत कम पानी के साथ दरदरा पीसें

 उसके बादे एक भारी तेल की कढ़ाई में 1/2 कप देसी घी गरम करें

फिर पिसी हुई दाल को घी में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक लगातार चलाते हुए भूनें

जब दाल से खुशबू आने लगे और उसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए

 उसके बाद चीनी का अलग से घोल बनाने की प्रकिया शुरू करे

सबसे पहले एक पैन में 1/2 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर  हल्का गरम करे जब चीनी घुल न पाए

चीनी घुलने के बाद अराम-अराम से हलवे में डालें और अच्छी तरह से चलाएं,उसके बाद स्वाद के लिए इलायची पाउडर और कटे हुए काजू , बदाम और पिस्ता डालें

अब हलवे को तब तक पकाएं जब तक वह घी न छोड़ने लगे और पैन के किनारे छोड़ देफिर,आपका गरम - गरम हलवा खाने को  तैयार है।