खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से क्या होता है?

अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, वो भी तब जब आप इसे रोज़ सुबह खाली पेट भिगोकर खाते हैं।

भीगे हुए अखरोट खाने से शरीर और दिमाग दोनों को पोषक तत्व मिलते हैं।

अखरोट को ब्रेन फ़ूड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो याददाश्त और मानसिक स्पष्टता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

रोज़ाना अखरोट खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

अखरोट में पाए जाने वाले विटामिन ई, ज़िंक और मैग्नीशियम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

इसमें सूजन-रोधी तत्व पाए जाते हैं जो गठिया जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

भीगे हुए अखरोट में फाइबर और प्रीबायोटिक तत्व होते हैं जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं और पाचन में सुधार करते हैं।