एक दिन—कई सपनों को उड़ान, पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बच्चों के लिए अनोखी पहल
Home » एक दिन—कई सपनों को उड़ान, पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बच्चों के लिए अनोखी पहल

एक दिन—कई सपनों को उड़ान, पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बच्चों के लिए अनोखी पहल

by Inkhabar webdesk
एक दिन—कई सपनों को उड़ान, पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बच्चों के लिए अनोखी पहल

सूरत (गुजरात), 17 सितंबर: देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर हीराबानो खम्मकार फाउंडेशन द्वारा सड़क और फुटपाथ पर जीवन बिताने वाले बच्चों के छोटे-छोटे सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ एक विशेष दिन का आयोजन किया गया है।
इन बच्चों के लिए यह दिन केवल घूमने या मनोरंजन का दिन नहीं होगा, बल्कि उन्हें भी सम्मान, खुशी और नई उम्मीद का एहसास कराने का एक प्रयास होगा।
दिनभर का विशेष आयोजन:
• सुबह बच्चों के हेयरकट और ग्रूमिंग
• इसके बाद बच्चों को लग्जरी कार में कपड़ों के शोरूम ले जाया जाएगा, जहां उन्हें उनकी पसंद के नए कपड़े दिए जाएंगे।
• नए जूते और चप्पल दिए जाएंगे।
• हीराबानो खम्मकार फाउंडेशन के कार्यालय में श्री गणपति जी की आरती।
• पीयूषभाई देसाई के साथ बच्चों के लिए प्रेमपूर्वक भोजन।
• मीडिया/न्यूज संस्थान की विशेष यात्रा।
• बच्चों को थिएटर में फिल्म दिखाई जाएगी।
• दिन के अंत में कैफे में विशेष पार्टी और आनंदोत्सव।
एक दिन—कई सपनों को उड़ान, पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बच्चों के लिए अनोखी पहल
लेकिन सेवा का यह प्रयास यहीं समाप्त नहीं होता…
– 76 जरूरतमंद परिवारों को नई शुरुआत

इस कार्यक्रम के तहत लगभग 76 जरूरतमंद परिवारों को प्रति परिवार 25,000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपना छोटा व्यवसाय, रोजगार या स्वरोजगार शुरू कर सकें।

एक दिन—कई सपनों को उड़ान, पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बच्चों के लिए अनोखी पहल
हमारा उद्देश्य केवल एक दिन की खुशी देना नहीं है, बल्कि परिवारों को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर, आय का नया साधन और जीवन में नई उम्मीद देना है।
– हर बच्चे को सपना देखने का अधिकार है…
और हर जरूरतमंद परिवार को फिर से खड़े होने का एक अवसर मिलना चाहिए।
हीराबानो खम्मकार फाउंडेशन

शिक्षा • सेवा • स्वाभिमान • स्वरोजगार

एक दिन—कई सपनों को उड़ान, पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बच्चों के लिए अनोखी पहल
“एक दिन बच्चों के सपनों के लिए…
और एक प्रयास परिवारों के पूरे भविष्य के लिए।”

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

You may also like