साईकृपा के साथ जुड़ें, बच्चों के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ

बेघर/अनाथ बच्चों के लिए आश्रय और वंचितों के लिए आशा का घर

नई दिल्ली, 18 मई: साईकृपा, नोएडा में पंजीकृत एक धर्मार्थ संस्था है जो वर्ष 1988 से अनाथ, परित्यक्त एवं जरूरतमंद बच्चों के जीवन में आशा की किरण बनकर कार्य कर रही है।

हम बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सड़क एवं झुग्गी-बस्ती के बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा सफल पुनर्वास प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायता कर रहे है। हमारी विभिन्न सेवाभावी परियोजनाओं ने समाज का गहरा विश्वास और स्नेह अर्जित किया है।

किन्तु, हमारा बालकुटीर परिसर, जो लगभग 25 वर्ष पूर्व केवल 35 बच्चों के लिए बनाया गया था, आज बढ़ते बच्चों के परिवार के कारण अत्यधिक सीमित हो गया है। स्थान का अभाव बच्चों के समग्र विकास एवं शैक्षणिक प्रगति में बाधा बन रहा है। हमारी कुछ परियोजनाएँ किराये के भवनों में चल रही है जिससे हमारे कोष का बड़ा भाग किराये में खर्च हो जाता है।

साईकृपा के साथ जुड़ें, बच्चों के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ

इसीलिए हम अपने सभी शुभचिंतकों से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे नोएडा / ग्रेटर नोएडा अथवा उसके आसपास उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने में सहयोग दें, ताकि हमारी सभी परियोजनाओं को एक ही परिसर में संचालित किया जा सके और बच्चों के विकास एवं मनोरंजन हेतु एक समग्र एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

प्रस्तावित आधुनिक परिसर में निम्न सुविधाएँ होंगी :

  • लड़कों एवं लड़कियों के लिए पृथक आवास (18 वर्ष तक)
    • परिसर में ही प्राथमिक विद्यालय की सुविधा
    • व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र
    • युवाओं (21 वर्ष तक) के लिए छात्रावास

हम विशेष रूप से निवेदन करते हैं :

  • ऐसे व्यक्ति, परिवार एवं भूमि स्वामी जो धर्मार्थ कार्य हेतु भूमि दान या आवंटित करने पर विचार कर सकें।
    • परोपकारी व्यक्तियों, कॉर्पोरेट संस्थानों एवं संगठनों से, जो भूमि क्रय एवं भवन निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करना चाहें।

आपका सहयोग सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों के सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त भविष्य का निर्माण करेगा।

सहयोग के लिए संपर्क करें:
9873435843

हम सब साथ मिलकर बदलाव ला सकते हैं

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Inkhabar webdesk

Share
Published by Inkhabar webdesk

Recent Posts

सूरत में पहली बार तीन दिवसीय ‘कृष्णोत्सव’: भक्ति, प्रेम और उत्सव का अनूठा संगम

सूरत (गुजरात) [भारत],19 अगस्त: जन्माष्टमी के पावन पर्व को आधुनिकता और आध्यात्मिक अनुभूति के अनूठे…

3 hours ago

Why some men sense andropause symptoms as others barely spot them

Some men feel andropause symptoms while others barely notice the decline in testosterone over time. Not…

5 hours ago

Make your own cocktail syrups, for quick, easy and inexpensive drinks

Munich (dpa) - Cocktails may look impressive but if you make these syrups yourself you…

6 hours ago

How much sport is it safe to do during pregnancy?

Can women safely exercise when expecting? Medics say sport during pregnancy reduces the risk you will…

9 hours ago

How much sport is it safe to do during pregnancy?

Can women safely exercise when expecting? Medics say sport during pregnancy reduces the risk you will…

11 hours ago

What's better, milk or plant-based alternatives? The myths debunked

Many of us are switching to oat, almond or other alternatives to cow's milk for…

12 hours ago