क्या आपको भी जानना है सफेद मुस्कान का सीक्रेट ? तो समाधान सिर्फ खानपान की ही नहीं बल्कि है विटामिन की ड़ोज भी - Photo Gallery
  • Home>
  • Gallery»
  • क्या आपको भी जानना है सफेद मुस्कान का सीक्रेट ? तो समाधान सिर्फ खानपान की ही नहीं बल्कि है विटामिन की ड़ोज भी

क्या आपको भी जानना है सफेद मुस्कान का सीक्रेट ? तो समाधान सिर्फ खानपान की ही नहीं बल्कि है विटामिन की ड़ोज भी

दांतों की सेहत सिर्फ ब्रश और सफाई से नहीं बल्कि सही विटामिन से भी जुड़ी है। खासकर विटामिन D और K2 दांतों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनकी कमी से दांतों में कीड़ा, सड़न और कमजोरी हो सकती है। इसलिए संतुलित आहार और धूप जरूरी है।

Last Updated: August 26, 2025 22:05:15 IST
क्या आपको भी जानना है सफेद मुस्कान का सीक्रेट ? तो समाधान सिर्फ खानपान की ही नहीं बल्कि है विटामिन की ड़ोज भी - Photo Gallery
1/7

मुस्कान की असली चमक दांतों से

सफेद और चमकदार दांत न सिर्फ आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि आत्मविश्वास भी जगाते हैं। अक्सर लोग मानते हैं कि दांतों में कीड़ा सिर्फ मीठा खाने या ब्रश न करने से लगता है। लेकिन सच्चाई यह है कि एक खास विटामिन की कमी भी आपके दांतों की सेहत पर गहरा असर डाल सकती है।

क्या आपको भी जानना है सफेद मुस्कान का सीक्रेट ? तो समाधान सिर्फ खानपान की ही नहीं बल्कि है विटामिन की ड़ोज भी - Photo Gallery
2/7

दांतों के लिए विटामिन डी क्यों जरूरी?

मशहूर अमेरिकी डॉक्टर एरिक बर्ग बताते हैं कि विटामिन डी की कमी से दांतों का विकास सही तरह से नहीं हो पाता। इससे इनेमल हाइपोप्लासिया नामक समस्या होती है। इनेमल दांतों की सुरक्षा परत होती है। अगर यह परत मजबूत न बने, तो दांत जल्दी खराब होने लगते हैं और सड़न या कीड़ा लगने की संभावना बढ़ जाती है।

क्या आपको भी जानना है सफेद मुस्कान का सीक्रेट ? तो समाधान सिर्फ खानपान की ही नहीं बल्कि है विटामिन की ड़ोज भी - Photo Gallery
3/7

विटामिन डी की कमी के लक्षण

विटामिन डी की कमी से दांतों पर पीले धब्बे, छोटे-छोटे गड्ढे और खुरदरापन दिखाई देता है। बच्चों में दांत देर से आते हैं या कभी-कभी बनते ही नहीं। इस वजह से दांत जल्दी सड़ने लगते हैं। इसलिए अगर आपके दांत कमजोर हैं या बार-बार समस्या हो रही है, तो विटामिन डी का स्तर जरूर जांचें।

क्या आपको भी जानना है सफेद मुस्कान का सीक्रेट ? तो समाधान सिर्फ खानपान की ही नहीं बल्कि है विटामिन की ड़ोज भी - Photo Gallery
4/7

विटामिन K2 का भी है रोल

सिर्फ विटामिन डी ही नहीं, बल्कि विटामिन K2 भी दांतों की मजबूती के लिए जरूरी है। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। वहीं, विटामिन K2 इस कैल्शियम को सही जगह यानी हड्डियों और दांतों तक पहुंचाता है। इन दोनों विटामिन का संतुलन ही दांतों की असली मजबूती तय करता है।

क्या आपको भी जानना है सफेद मुस्कान का सीक्रेट ? तो समाधान सिर्फ खानपान की ही नहीं बल्कि है विटामिन की ड़ोज भी - Photo Gallery
5/7

ओरल हाइजीन के साथ विटामिन भी जरूरी

कई लोग नियमित ब्रश करते हैं और ओरल हाइजीन का ध्यान रखते हैं, फिर भी दांतों में कीड़ा लग जाता है। इसका कारण हो सकता है विटामिन डी और K2 की कमी। सिर्फ सफाई ही नहीं, शरीर को अंदर से पोषण देना भी उतना ही जरूरी है। वरना दांत कमजोर होकर सड़न और अन्य समस्याओं से घिर सकते हैं।

क्या आपको भी जानना है सफेद मुस्कान का सीक्रेट ? तो समाधान सिर्फ खानपान की ही नहीं बल्कि है विटामिन की ड़ोज भी - Photo Gallery
6/7

दांत मजबूत बनाने के लिए क्या करें?

अगर दांतों में बार-बार सड़न हो रही है या कमजोरी महसूस होती है, तो विटामिन डी और K2 की जांच जरूर कराएं। साथ ही सूरज की रोशनी में समय बिताएं और आहार में इन विटामिन से भरपूर चीजें शामिल करें। याद रखें, मजबूत दांत सिर्फ आपकी मुस्कान ही नहीं, बल्कि आपके पूरे स्वास्थ्य की पहचान हैं।