नई दिल्ली, 25 जून: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने ‘एआई होम’ (AI Home) के अनुभवों को लेकर अपना नया नज़रिया साझा किया है। कंपनी ने एक ऐसे ‘जीरो लेबर होम’ (बिना किसी शारीरिक मेहनत वाले घर) का रोडमैप पेश किया है, जहाँ स्मार्ट तकनीकें खुद आगे बढ़कर घर के रोज़मर्रा के कामों के बोझ को कम करेंगी और जीवन को बेहतर बनाएंगी।
• एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने ‘एआई होम’ विज़न की रूपरेखा पेश की है। इसका मकसद एआई-संचालित उपकरणों, थिनक्यू एआई ऑर्केस्ट्रेशन और ऑटोमैटिक होम रोबोट्स के बेहतरीन तालमेल से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद आसान और स्मार्ट बनाना है।
• एलजी की ‘अफेक्शनेट इंटेलिजेंस’ से लैस यह नया थिनक्यू इकोसिस्टम घर के रोज़मर्रा के तौर-तरीकों को समझने और इस्तेमाल करने वालों की ज़रूरतों को पहले से ही भाँपने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि उन्हें बिना किसी रुकावट के बेहद आसान, आरामदायक और शानदार होम एक्सपीरियंस मिल सके।
• एलजी ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि भारत में पहले से मिल रहे एआई वॉश 2..0 (AI Wash™ 2.0) और थिनक्यू इनेबल्ड प्रोडक्ट्स जैसे नए फीचर्स, कंपनी के ‘एआई होम’ के आने वाले कल के बड़ेलक्ष्य को पूरा करने की दिशा में पहली मजबूत सीढ़ी हैं।
• भारत में लोगों की बढ़ती आमदनी, तेजी से होते शहरीकरण और घरों के रेनोवेशन के कारण अब प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है। एलजी इस बदलते बाज़ार में ग्राहकों की इन आधुनिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी को बड़ी क्षमता वाली और फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीनों की कैटेगरी में शानदार ग्रोथ मिल रही है, क्योंकि आज के भारतीय ग्राहक अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए आराम, साफ-सफाई, बिजली की बचत और एआई फीचर्स को सबसे ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।
एलजी के इस नए दृष्टिकोण के केंद्र में यह सोच है कि भविष्य का घर केवल उपकरणों को आपस में जोड़ने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे इंसानों को समझना होगा, उनकी ज़रूरतों को पहले से पहचानना होगा और उनके बदले खुद काम भी करना होगा। अपने इस सपने को सच करने के लिए एलजी एक ऐसा ‘एआई होम’ इकोसिस्टम तैयार कर रहा है जो मुख्य रूप से तीन स्तंभों पर टिका है। ये तीन स्तंभ हैं: एआई-संचालित उपकरण, थिनक्यू एआई ऑर्केस्ट्रेशन और खुद काम करने वाले स्मार्ट होम रोबोट्स।
ये तकनीकें मिलकर ‘थिनक्यू एआई यूनिवर्स’ (ThinQ AI Universe) की बुनियाद बनाती हैं, जो एलजी का एक बेहद एडवांस, आपस में पूरी तरह जुड़ा हुआ और पर्सनल ऑपरेटिंग सिस्टम है। दशकों के हार्डवेयर अनुभव और एलजी की ‘अफेक्शनेट इंटेलिजेंस’ पर बना यह इकोसिस्टम घर के रोज़मर्रा के तौर-तरीकों को सीखने, सभी उपकरणों के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाने और घर के कामों से जुड़ी हर परेशानी को पूरी तरह खत्म करने के लिए बनाया गया है।
बदलाव के तीन मुख्य स्तंभ
एलजी का ‘एआई होम’ विज़न मुख्य रूप से तीन ऐसी तकनीकों पर टिका है जो आपस में जुड़ी हुई हैं। ये तकनीकें मिलकर घर के माहौल को ज़्यादा स्मार्ट और आरामदायक बनाती हैं ताकि रोज़मर्रा का जीवन बेहद आसान हो सके।
स्मार्ट होम रोबोट्स: इंटेलिजेंस और तकनीक को असल दुनिया से जोड़ते हुए, ये रोबोट्स एआई (AI) एजेंट की तरह काम करते हैं। इनमें इतनी समझ होती है कि ये घर के कामकाज भी संभाल सकते हैं और लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं। एलजी क्लॉयड (LG CLOiD™) जैसे आधुनिक प्रोडक्ट्स दिखाते हैं कि एलजी की यह इंटेलिजेंस और तकनीक कैसे घरों को बदल रही है, जिससे ‘जीरो लेबर होम’ यानी बिना किसी शारीरिक मेहनत वाले घर के सपने को सच किया जा सके।
थिनक्यू एआई के विकास का रोडमैप
यह तकनीक सामान्य कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से कितनी अलग है और कैसे ग्राहकों के अनुभव को लगातार बेहतर बनाती है, इसे समझाने के लिए एलजी ने थिनक्यू प्लेटफॉर्म के विकास का एक साफ खाका पेश किया है। इसमें बताया गया है कि यह सिस्टम कैसे आगे बढ़कर एक बेहद आधुनिक और भविष्य के हिसाब से तैयार लिविंग एनवायरनमेंट (रहने के माहौल) में बदल जाता है:
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के होम अप्लायंस सॉल्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट, यॉन्ग मिन ह्वांग ने कहा, “भारत में होम अप्लायंसेज के प्रीमियम सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव आ रहा है। इसकी मुख्य वजह लोगों की बढ़ती आमदनी, तेजी से बढ़ता शहरीकरण और अपने घरों को आधुनिक बनाने की उपभोक्ताओं की साफ इच्छा है। आज का भारतीय उपभोक्ता सिर्फ बुनियादी जरूरतों को पूरा करने वाले उपकरणों तक सीमित नहीं है; वे अब ऐसे इंटेलिजेंट और कनेक्टेड सॉल्यूशंस की तलाश कर रहे हैं जो हमें ‘जीरो लेबर होम’ (बिना किसी शारीरिक मेहनत वाले घर) के अंतिम लक्ष्य के करीब ले जाएं। हमें सभी प्रोडक्ट कैटेगरी में इस दिशा में तेजी से बढ़ता हुआ रुझान दिख रहा है। हमारे प्रीमियम प्रोडक्ट्स को लोग बहुत तेजी से अपना रहे हैं, क्योंकि अब परिवार एआई (AI) से लैस एडवांस और हाइपर-कनेक्टेड फीचर्स को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।”
दायरे का विस्तार: एलजी क्लॉयड (LG CLOiD) के बढ़ते कदम
इस पूरे सिस्टम का सबसे आधुनिक और बेहतरीन रूप एलजी क्लॉयड (LG CLOiD) के ज़रिए सामने आता है, जो खास तौर पर घरों के लिए तैयार किया गया एलजी का एआई (AI) एजेंट है। इसे सीईएस 2026 (CES 2026) में पेश किया गया था। एक एडवांस स्पेशल विज़न इंजन (कमरे और आस-पास की जगह को समझने की तकनीक) की मदद से, क्लॉयड घर में बिना किसी सहारे के खुद आ-जा सकता है और शारीरिक मेहनत वाले कामकाज निपटा सकता है।
थिनक्यू ऑन (ThinQ ON) हब के साथ बेहतरीन तालमेल के ज़रिए, क्लॉयड (CLOiD) डिजिटल दुनिया को असल दुनिया से जोड़ने का काम करता है। यह घर के दूसरे उपकरणों के साथ मिलकर काम करता है ताकि उपभोक्ताओं को ज़्यादा से ज़्यादा आराम मिल सके, जैसे कि मकान मालिक के घर पहुँचने से पहले ही वॉशर और ड्रायर को खुद-ब-खुद चालू कर देना, या वर्कआउट के कपड़े और तौलिया पहले से तैयार रखना। क्लॉयड की इस सहज और आसान आवाजाही के एलजी एक्चुएटर एक्ज़ियम (LG Actuator AXIUM™) की ताकत है। यह एक बेहद असरदार और मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म है, जो इस रोबोट के मूवमेंट और फ्लेक्सिबिलिटी का मुख्य आधारहै। मोटर, रिड्यूसर और ड्राइव को एक ही छोटे ‘ऑल-इन-वन’ यूनिट में समेटकर, एलजी एक्चुएटर एक्जियम (LG Actuator AXIUM™) रोबोट को सटीक कंट्रोल, स्पेस की बचत और शानदार परफॉर्मेंस देता है।
एलजी होम अप्लायंस सॉल्यूशन कंपनी के प्रेसिडेंट बेक सेंग-ताए के मुताबिक, “हार्डवेयर के क्षेत्र में अपने दशकों के अनुभव को ‘अफेक्शनेट इंटेलिजेंस’ (Affectionate Intelligence) के साथ जोड़कर, हम बुनियादी उपकरणों से काफी आगे बढ़ रहे हैं। हमारा मकसद लोगों को उनकी सहूलियत के हिसाब से पूरे लाइफ सॉल्यूशंस देना है। हमारा पूरा ध्यान रोजमर्रा के आराम, असली जिंदगी की मुश्किलों को सुलझाने और एक ऐसा बेहतरीन अनुभव देने पर है, जिससे शहरों का प्रीमियम लाइफस्टाइल बेहद आसान और आरामदायक बन सके।”
लोकल मार्केट पर फ़ोकस और भारतीय मैन्युफैक्चरिंग का ब्लूप्रिंट
मेट्रो शहरों में प्रीमियम होम अप्लायंसेज की बढ़ती मांग और भारतीय बाज़ार की खास ज़रूरतों को समझते हुए, एलजी इंडिया सिर्फ सॉफ्टवेयर ही नहीं बदल रहा, बल्कि इसे भारत में बने मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का पूरा सपोर्ट भी दे रहा है। भारत में कंपनी के आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स को एलजी के ग्लोबल एआई (AI) रोडमैप से सीधे जोड़ दिया गया है। इससे यह पक्का होता है कि अगली पीढ़ी के कंपोनेंट्स भारत में ही तैयार हों और उनका बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सके। यही वजह है कि आने वाले समय में एआई (AI) से लैस वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर और कुकिंग सिस्टम बहुत जल्द भारतीय बाज़ार में छाने वाले हैं, जो देश के परिवारों को एक बेहद आधुनिक, पर्सनल और आरामदायक ‘एआई होम’ का अहसास कराएंगे।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
The Hollywood Vampires, fronted by Alice Cooper and Johnny Depp, use their music to pay…
The Hollywood Vampires, fronted by Alice Cooper and Johnny Depp, use their music to pay…
Washington (dpa) - A new study suggests that staying up late and being a "night…
Some tropical style plants will tolerate heat and cold. London (PA Media/dpa) - Some gardeners may…
Many professors who teach students about Ancient Greek literature saw "The Odyssey" and left the…
Freshen up your bartender skills by mixing up these cooling cocktails. Some are alcohol free,…