सूरत में बीएनआई के 10वें बिजनेस कॉन्क्लेव में 5,000+ कारोबारियों की शानदार भागीदारी
Home » सूरत में बीएनआई के 10वें बिजनेस कॉन्क्लेव में 5,000+ कारोबारियों की शानदार भागीदारी

सूरत में बीएनआई के 10वें बिजनेस कॉन्क्लेव में 5,000+ कारोबारियों की शानदार भागीदारी

by Inkhabar webdesk
सूरत में बीएनआई के 10वें बिजनेस कॉन्क्लेव में 5,000+ कारोबारियों की शानदार भागीदारी

55 से अधिक शहरों और दो देशों के प्रतिनिधियों ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा, 100 से 200 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार की उम्मीद

सूरत (गुजरात) [भारत],22 जुलाई: औद्योगिक नगरी सूरत में बीएनआई (BNI) सूरत रिजन की ओर से आयोजित दो दिवसीय 10वें बीएनआई बिजनेस कॉन्क्लेव का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। सूरत इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (SIECC) में आयोजित इस कॉन्क्लेव में दो दिनों के दौरान 5 हजार से अधिक कारोबारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। देश के 55 से अधिक शहरों के साथ दो देशों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाई.

सूरत में बीएनआई के 10वें बिजनेस कॉन्क्लेव में 5,000+ कारोबारियों की शानदार भागीदारी

बीएनआई सूरत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव सिंघवी ने बताया कि कॉन्क्लेव में बीएनआई के करीब 2000 सदस्य और लगभग 3000 से अधिक विजिटर्स शामिल हुए। बड़ी संख्या में आए क्वालिटी विजिटर्स, प्रभावशाली वक्ताओं और देशभर से पहुंचे उद्योगपतियों की भागीदारी के कारण इस बार का आयोजन अब तक के सबसे सफल आयोजनों में शामिल रहा। उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव के माध्यम से बने नए व्यावसायिक संपर्कों और रेफरल नेटवर्क के आधार पर आगामी समय में 100 से 200 करोड़ रुपये तक के संभावित कारोबार की उम्मीद है.

सूरत में बीएनआई के 10वें बिजनेस कॉन्क्लेव में 5,000+ कारोबारियों की शानदार भागीदारी

कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के 100 से अधिक बिजनेस स्टॉल लगाए गए, जहां रिटेल, बी-टू-बी, बी-टू-सी, रियल एस्टेट, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर और अन्य उद्योगों से जुड़े उद्यमियों ने अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया। दो दिनों तक चले नेटवर्किंग सत्रों, बिजनेस मीटिंग्स और संवाद कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने नए व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा की तथा सहयोग आधारित व्यापार मॉडल को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

सूरत में बीएनआई के 10वें बिजनेस कॉन्क्लेव में 5,000+ कारोबारियों की शानदार भागीदारी

कार्यक्रम में पूर्व भारतीय राजदूत दीपक वोरा, लेखक एवं विचारक जय थादेश्वर तथा एसपी जैन संस्थान के प्रोफेसर डॉ. समिश दलाल ने अपने प्रेरक व्याख्यानों के माध्यम से व्यापार, नेतृत्व, वैश्विक अर्थव्यवस्था और जीवन मूल्यों पर विचार साझा किए। वहीं गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति भी आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने बीएनआई को एक ऐसा संयुक्त व्यावसायिक परिवार बताया, जहां हजारों उद्यमी एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कारोबार बढ़ाने के लिए कार्य करते हैं.

सूरत में बीएनआई के 10वें बिजनेस कॉन्क्लेव में 5,000+ कारोबारियों की शानदार भागीदारी

गौरव सिंघवी ने कहा कि बीएनआई कॉन्क्लेव का यह 10वां संस्करण उनके लिए भावनात्मक और ऐतिहासिक रहा। उन्होंने सूरत शहर, बीएनआई सदस्यों, सभी विजिटर्स, स्पीकर्स, सहयोगी संस्थाओं और आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूरत ने जिस आत्मीयता से बीएनआई को अपनाया है, उसी का परिणाम है कि हर वर्ष नए उद्यमी इस कॉन्क्लेव का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि बीएनआई कॉन्क्लेव की सबसे बड़ी पहचान इसकी क्वालिटी नेटवर्किंग और भरोसे पर आधारित बिजनेस संस्कृति है, जिसने इसे देश के प्रमुख बिजनेस आयोजनों में स्थान दिलाया है.

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

You may also like