भारतीय व्यापार महोत्सव 2026: अजमेरा फैशन ने सूरत के टेक्सटाइल उद्योग को दिलाया राष्ट्रीय मंच

नई दिल्ली,17 अगस्त:  भारत मंडपम, नई दिल्ली में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 सूरत के टेक्सटाइल उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बनकर उभरा, जहाँ अजमेरा फैशन ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ श्री अजय अजमेरा के नेतृत्व में अजमेरा फैशन ने सूरत के 60 से अधिक व्यापारियों को इस राष्ट्रीय मंच पर एक साथ लाकर खड़ा किया, जहाँ हर व्यापारी को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने, नए संपर्क बनाने और अपने व्यवसाय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का अवसर मिला। महोत्सव में टेक्सटाइल क्षेत्र का सबसे बड़ा पवेलियन अजमेरा फैशन का रहा, जिसमें प्रत्येक भागीदार व्यापारी के लिए अलग प्रदर्शन व्यवस्था की गई थी।

महोत्सव के दौरान अजमेरा पवेलियन कई गणमान्य अतिथियों के आकर्षण का केंद्र रहा। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री तथा सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल ने स्टॉल का दौरा कर सूरत की कारीगरी की सराहना की। इसके अलावा कई देशों से आए विदेशी डेलीगेट्स एवं बायर्स ने भी सूरत के उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई।

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026: अजमेरा फैशन ने सूरत के टेक्सटाइल उद्योग को दिलाया राष्ट्रीय मंच

इन चार दिनों में अजमेरा फैशन के फ्रैंचाइज़ी ब्रांड्स, अजमेरा ट्रेंड्स एवं लिटिल विंग्स, के बारे में भी बड़ी संख्या में लोगों ने जानकारी ली। इसके अलावा विदेशों में बसे भारतीयों के परिजन भी स्टॉल पर पहुँचे और अपने बच्चों को इस व्यवसाय से जोड़ने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

श्री अजय अजमेरा की उपस्थिति महोत्सव का एक विशेष आकर्षण रही। देश के कोने-कोने से आए लोग उनसे मिलने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने पहुँचे। साथ ही न्यूज़ चैनल्स ने भी प्रमुखता से उनके इंटरव्यू लिए।

अजमेरा फैशन के लिए यह आयोजन सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक बड़ा अनुभव और सीख रहा। सूरत के टेक्सटाइल जगत के लिए यह उपलब्धि स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगी, जहाँ एक कंपनी ने पूरे उद्योग की सामूहिक ताकत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Inkhabar webdesk

Share
Published by Inkhabar webdesk

Recent Posts

No slouches: Your posture affects your mood and decisions you make

Berlin (dpa) - Most people probably recall shrill childhood orders to sit up straight - directives that…

4 hours ago

Does your belly's size say more about your heart risk than your BMI?

Washington (dpa) - As middle age spreads, many people face the disappointment and discomfort of…

18 hours ago

What to know about the big 'Grand Theft Auto' leaks

After a decade-long wait, we've seen just two trailers for what is probably the most…

18 hours ago

People can sense mental decline, says new research using smartwatches

Researchers have used smartwatches to catch cognition in real time and found older adults’ self-ratings…

1 day ago

When self-optimization is self-torture, it's time for self-acceptance

First the workout plan, then the supplements, then the sleep index: At some point, you…

1 day ago

'Dear Dr.': Doctors reply to messages faster when addressed formally

Washington (dpa) - New research suggests that a respectful and formal approach is the most effective…

2 days ago