MMA ने 16वीं बार जीता AIMA का ‘बेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन इन इंडिया’ अवॉर्ड

The award was received on behalf of MMA by Mr Lakshminarayanan Duraiswamy, Immediate Past President, MMA, Mr A R Unnikrishnan, President, MMA and Gp Capt R Vijayakumar (Retd), VSM, Executive Director, MMA

चेन्नई (तमिलनाडु) [भारत], 23 सितंबर: मद्रास मैनेजमेंट एसोसिएशन (MMA) को ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने एक बार फिर वर्ष 2025–26 के लिए प्रतिष्ठित “बेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन इन इंडिया” के पुरस्कार से सम्मानित किया है। MMA को लगातार 16वीं बार यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।

यह सम्मान MMA के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और क्योंकि एसोसिएशन की प्लेटिनम जुबली के जश्न के अवसर पर यह पुरस्कार मिला है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस ऐतिहासिक वर्ष के दौरान यह सम्मान मिलना एसोसिएशन के लिए ‘सोने पे सुहागा’ जैसा है और इस जश्न के साथ ही प्रबंधन उत्कृष्टता में MMA के सात दशकों के शानदार सफर में एक और गौरवान्वित अध्याय जुड़ गया है।

श्री ए.आर. उन्नीकृष्णन, प्रेसिडेंट, MMA ने कहा कि एक लोकल मैनेजमेंट एसोसिएशन के लिए लगातार 16 वीं बार देश का सबसे बड़ा सम्मान जीतना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, जो MMA की मजबूत लीडरशिप, दृढ़ता और भारत के प्रबंधन परिदृश्य में इसके योगदान का असाधारण प्रमाण है। कई वर्षों से, MMA ने देश के इस हिस्से में उच्चतम स्तर के प्रबंधन आंदोलन को बढ़ावा दिया है और पेशेवरों, उद्यमियों, छात्रों, शिक्षाविदों और संस्थानों को आधुनिक प्रबंधन विचारों, वैश्विक दृष्टिकोण और बेहतरीन प्रथाओं से परिचित कराया है।

ग्रुप कैप्टन आर. विजयकुमार (सेवानिवृत्त), VSM, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, MMA ने कहा कि यह पुरस्कार प्रबंधन शिक्षा, पेशेवर उत्कृष्टता, थॉट लीडरशिप और आजीवन अधिगम के प्रति MMA की अटूट प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है। MMA ने सम्मेलनों, अधिवेशनों, लेक्चर्स, वर्कशॉप, प्रतियोगिताओं, लीडरशिप प्रोग्राम और ज्ञान से जुड़ी पहलों के माध्यम से हमेशा एक ऐसा मंच प्रस्तुत किया है जहाँ उद्योग, सरकार, शैक्षणिक समुदाय, समाज सार्थक रूप से व्यापक प्रबंधन समुदाय के साथ जुड़ पाए हैं।

आज सुबह, 21 सितंबर 2026 को होटल ताज पैलेस, नई दिल्ली में आयोजित AIMA के प्लेटिनम जुबली नेशनल मैनेजमेंट कन्वेंशन के उद्घाटन सत्र के दौरान यह पुरस्कार श्री अमिताभ कांत, पूर्व जी20 शेरपा (भारत); पूर्व CEO, NITI आयोग; एवं सीनियर एडवाइजर – फेयरफैक्स, SMBC और वारबर्ग पिंकस द्वारा प्रदान किया गया।

MMA की ओर से श्री लक्ष्मीनारायण दुरईस्वामी, इमीडियेट पास्ट प्रेसिडेंट, MMA; श्री ए. आर. उन्नीकृष्णन, प्रेसिडेंट, MMA; एवं ग्रुप कैप्टन आर. विजयकुमार (सेवानिवृत्त), VSM, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, MMA ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि MMA के सदस्यों, प्रबंधन समिति, संस्थागत और नॉलेज पार्टनरों, प्रायोजकों, स्पीकरों, फैकल्टी, विदेशी शाखाओं और शुभचिंतकों के अटूट समर्थन और सक्रिय भागीदारी के कारण ही संभव हो पाई है। उनके निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के वजह से MMA अपनी पहलों के पहुँच, प्रासंगिकता और प्रभाव को बढ़ाने में सक्षम हुआ है।

अपनी प्लेटिनम जुबली और इस अभूतपूर्व राष्ट्रीय सम्मान के दोहरे जश्न के अवसर पर MMA न केवल प्रबंधकीय उत्कृष्टता, भविष्य-तत्पर लीडरों के निर्माण बल्कि नव ऊर्जा, नवाचार और निश्चित लक्ष्य के साथ प्रबंधन आंदोलन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराता है।

MMA आगे भी एक जीवंत शैक्षणिक संस्थान और प्रबंधन उत्कृष्टता के उत्प्रेरक के रूप में अपनी यात्रा जारी रखेगा, साथ ही क्षेत्र व देश के पेशेवर और आर्थिक विकास में सार्थक योगदान देता रहेगा।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Inkhabar webdesk

Share
Published by Inkhabar webdesk

Recent Posts

AI in the kitchen: Research shows many people remain sceptical

Frankfurt (dpa) - Artificial intelligence is making increasing inroads into the world of food and…

7 hours ago

नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प

सुपा, नवसारी  [भारत],19 सितंबर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर…

9 hours ago

Probes of fossilized vomit reveal giant, extinct marine reptiles

Ancient sea monsters’ vomit has been found buried under the seabed, and scientists say it…

9 hours ago

'Brothers' on Apple TV: McConaughey and Harrelson play with a rumour

Woody Harrelson and Matthew McConaughey are back as a duo, but this time they’re playing…

10 hours ago

फूड इंडस्ट्री में डेटा आधारित लागत प्रबंधन की दिशा में Focus Prism की पहल

कोयंबटूर [भारत], 21 मई: खाद्य और हॉस्पिटैलिटी उद्योग में बढ़ती लागत, कच्चे माल की कीमतों…

11 hours ago

Probiotic pills won't help you fix a poor diet, researchers warn

Washington (dpa) - More and more advertising and social media campaigns are enticing people to…

11 hours ago