श्री भारद्वाज ने संगठन के कई महत्वपूर्ण रणनीतिक पहलों के साथ जुड़े रह कर कंपनी को विकास पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने ग्रुप के ई-कॉमर्स क्षेत्र का विकास, परिचालन सुदृढ़ीकरण, विस्तार योजना और अंतर-विभागीय कार्यान्वयन में भी एहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने कंपनी के IPO सफ़र में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हुएआंतरिक और बाहरी टीमों के साथ समन्वय से SSKLको नए बाजारों और क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ाने में मदद की है।
इस नियुक्ति पर अपने विचार साझा करते हुए SSKLके संस्थापक और प्रबंध निदेशक श्री प्रसाद चालवाड़ी ने कहा:
“कुछ सफ़रसे हमें गौरव का एहसास का होता है, इसलिए नहींक्योंकि हमने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की हैबल्कि इसलिए कि हमने इस उपलब्धि को पाने के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभाई है। वर्षों से, भारद्वाज ने संगठन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है।महत्वपूर्ण मौकोंपर शांत रहकर टीम का नेतृत्व किया है, साथ ही वे टीमों को स्पष्टता और तेजी के साथ कार्य पूरा करने के लिए एकजुट करने की क्षमता भी रखते हैं। मुझे प्रसन्नता है कि वे अब CEO के रूप में कार्यभार संभालेंगे।”
कंपनी अपने भीतर ही लीडरों को पोषित करने की मान्यता में विश्वास रखती है ताकि विश्वास, प्रणालियों और निरंतरता के माध्यम से संगठन को लंबे समय तकमजबूत बनाए रखा जा सके।
SSKL अपने विस्तार के सफ़र को जारी रखते हुए, इस नई लीडरशिप संरचना के तहत प्रौद्योगिकी को अपनाने, परिचालन चपलता, ग्राहक अनुभव और खुदरा निष्पादन को अधिक मजबूत बनाने का लक्ष्य रखती है।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
Berlin (dpa) - Having someone you share a special emotional bond with, walk hand in…
Donville-les-Bains (dpa) – Try this delicious recipe for scallops, created by a Normandy restaurant famous…
Berlin (dpa) - The great thing about pumpkin is that it's incredibly versatile in the…
उदय राज आनंद, सीईओ – डोमेस्टिक बिजनेस, पारिजात इंडस्ट्रीज नई दिल्ली, 21 अक्टूबर: खरीफ़ सीजन के बाद, भारत का…
Los Angeles (tca/dpa) - My boyfriend turned 50 this year. He didn't buy an expensive…
Los Angeles (PA Media/dpa) - People have long been warned that eating late at night leads…