ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे चुकी महिलाओं के हौसले को सम्मान देने के उद्देश्य से रविवार को सूरत में ‘नमन पिंक सर्कल मीट-चैप्टर 1, 2026’ का आयोजन किया गया। नमन ब्रेस्ट एंड कैंसर क्लिनिक की ओर से वेसू स्थित हैप्पी एक्सीलेंसिया बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में ब्रेस्ट कैंसर से उबर चुकी सर्वाइवर महिलाओं, मरीजों और उनके परिवारों के साथ ही कई सामान्य महिलाएं और गणमान्य महिलाओं ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों ने भी और हिस्सा लिया।

  • नमन ब्रेस्ट एंड कैंसर क्लिनिक की ‘पिंक सर्कल मीट’ में जागरूकता के साथ म्यूजिकल हाउजी और मनोरंजक गतिविधियों ने बांधा समां

डॉ. प्रियांश जैन ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सूरत से एमबीबीएस, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से जनरल सर्जरी में एमएस और एम्स भुवनेश्वर से सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में एमसीएच किया है। कैंसर उपचार के क्षेत्र में 10 वर्ष से अधिक के अनुभव के साथ वे ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी और ऑन्कोप्लास्टिक ब्रेस्ट सर्जरी में विशेष रुचि रखते हैं।

नमन ब्रेस्ट एंड कैंसर क्लिनिक के डॉ.प्रियांश जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेतों को पहचानने, समय पर जांच कराने और उपचार के दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखने को लेकर जागरूक किया गया। सर्वाइवर महिलाओं ने अपनी कैंसर यात्रा और अनुभव साझा करते हुए अन्य महिलाओं को बीमारी के प्रति सजग रहने तथा जरूरत पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने का संदेश दिया।

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘द पिंक प्लेज’ रहा। इसमें उपस्थित महिलाओं ने एक साथ खड़े होकर अपने शरीर में होने वाले बदलावों और कैंसर के चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज नहीं करने, समय पर स्क्रीनिंग कराने, कैंसर से जूझ रहे लोगों का साथ देने और उम्मीद नहीं छोड़ने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने पिंक रिबन और पिंक कार्ड उठाकर ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता का सामूहिक संदेश दिया।

डॉ. प्रियांश जैन ने समझाया कि ब्रेस्ट कैंसर का मतलब हमेशा ब्रेस्ट निकलना पड़े ऐसा जरूरी नहीं है। ब्रेस्ट कंजर्वेशन सर्जरी और ऑन्कोप्लास्टिक ब्रेस्ट सर्जरी से कैंसर निकल भी जाता है और ऐसी प्लास्टिक सर्जरी की जाति है जिस से ब्रेस्ट पहले जैसा ही दिखता है। इस महिलाओ का आत्मविश्वास और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है

  • जागरूकता के साथ मनोरंजन भी

आयोजकों ने कार्यक्रम को केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रखा। महिलाओं के लिए पिंक म्यूजिकल हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने गेम्स में हिस्सा लिया और विजेताओं को उपहार भी दिए गए। जागरूकता संदेशों के साथ संगीत, मनोरंजन और आपसी संवाद ने कार्यक्रम को एक सकारात्मक और सहज माहौल दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों के लिए हाई-टी की भी व्यवस्था की गई।

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

  • 2023 में शुरू हुआ था नमन क्लिनिक

नमन ब्रेस्ट एंड कैंसर क्लिनिक की शुरुआत 2023 में सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं ऑन्कोप्लास्टिक ब्रेस्ट सर्जन डॉ. प्रियांश जैन के नेतृत्व में मरीजों को एक ही स्थान पर व्यापक और व्यक्तिगत कैंसर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। वर्तमान में क्लिनिक की सूरत में लाल दरवाजा, रिंग रोड और वेसू में तीन शाखाएं हैं। क्लिनिक की ओर से कैंसर के निदान और उपचार के साथ मरीजों की रिकवरी तथा सर्वाइवरशिप के दौरान भी सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है।

कार्यक्रम में डॉ. धारा जैन ने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता और समय पर जांच के महत्व पर बात की। उन्होंने जामिया हमदर्द, नई दिल्ली से फार्मास्यूटिक्स में पीएचडी की है और उनका अकादमिक तथा शोध क्षेत्र में अनुभव है। वे अपने पति डॉ. प्रियांश जैन के साथ नमन ब्रेस्ट एंड कैंसर क्लिनिक के संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से आयोजकों ने संदेश दिया कि ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती संकेतों की पहचान और समय पर चिकित्सकीय सलाह बीमारी की पूरी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, कैंसर से उबर चुकी महिलाओं को समाज के सामने उनकी ताकत और संघर्ष की प्रेरणादायक मिसाल के रूप में सामने लाने का प्रयास किया गया।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Inkhabar webdesk

Share
Published by Inkhabar webdesk

Recent Posts

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

5 hours ago

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 30 सितंबर: पारूल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डेवलपमेंट अँड कम्युनिकेशन (सीडैक) द्वारा…

7 hours ago

Young children get about 18,000 steps in every day, major study finds

Berlin (dpa) - Young children are considerably more physically active than many adults assume: About…

10 hours ago

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

11 hours ago

Invertis University HackBhoomi 2.0 में 1,400 Students, 100 Teams SIH के लिए Nominated

नई दिल्ली,30 सितंबर: किसी idea को solution में बदलने के लिए सिर्फ सोच काफी नहीं…

13 hours ago