Bihar Chunav 2025: नरेंद्र नारायण यादव बिहार की राजनीति के ऐसे दिग्गज नेता हैं, जिन्होंने अपने चार दशक लंबे राजनीतिक करियर में कभी चुनावी हार नहीं देखी। 16 जनवरी 1951 को मधेपुरा जिले के बालाटोल गाँव में जन्मे यादव छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे और जयप्रकाश आंदोलन से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। 1978 से 1995 तक लगातार प्रखंड प्रमुख रहने के बाद वे 1995 में पहली बार आलमनगर विधानसभा से विधायक बने और तब से अब तक सात बार लगातार जीत हासिल कर चुके हैं। नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेताओं में शामिल यादव कई बार मंत्री पद भी संभाल चुके हैं।आइए जानतें हैं, इनके बारे में..
Tag: