Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। चुनाव के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के तहत चार विशेष सेल का गठन किया है, आइए इसके बारे में विस्तार से समझतें हैं..
Bihar Election 2025
Bihar Chunav 2025 में महिलाएं बनी किंगमेकर, साथ ही नीतीश की सौगात और महिलाओं का बढ़ता भागीदार बना बिहार का नया राजनीतिक चेहरा
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव 2025 में महिलाएँ किंगमेकर के रूप में उभरी हैं। पिछले चुनावों में उनका मतदान प्रतिशत पुरुषों से लगातार अधिक रहा है। 2020 में 167 सीटों पर महिलाओं ने ज्यादा वोटिंग की और उनका प्रतिशत 60% तक पहुँचा। यह बदलाव 2010 से शुरू हुआ था। महिलाओं की बढ़ती ताकत को देखते हुए पार्टियाँ उन्हें लुभाने में जुटी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नौकरियों में 35% आरक्षण सहित कई सौगातें दीं, जिससे महिला वोट बैंक निर्णायक बन गया है।
Bihar Chunav 2025: कहीं वोटर लिस्ट से आपका भी नाम तो नहीं गायब, यहां से कर लें चेक नहीं तो वोट डालने के दिन मलते रह जाएंगे हाथ
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले जारी हुई नई वोटर लिस्ट ने लाखों लोगों को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि इसमें करीब 65 लाख नाम काट दिए गए हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया SIR (Special Intensive Revision) के तहत हुई है, जहां मृतक मतदाता, डुप्लीकेट नाम और दूसरे स्थान पर शिफ्ट हुए लोगों के नाम हटाए गए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सख्त आदेश दिए और अब आयोग ने पूरी लिस्ट वेबसाइट और बूथ स्तर पर उपलब्ध करा दी है, आइए जानतें हैं इसके बारे में…