Bihar Chunav 2025: नवादा की आरजेडी विधायक विभा देवी और राजौली से विधायक प्रकाश वीर 2020 में अपनी सीट जीतकर पार्टी के लिए मजबूत नेता साबित हुए। हाल ही में दोनों प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर दिखाई दिए, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल मच गई। यह कदम केवल औपचारिकता नहीं बल्कि आगामी चुनाव में संभावित राजनीतिक बदलाव का संकेत माना जा रहा है। दोनों विधायकों के पहले से पार्टी से नाराज़ रहने की खबरें थीं, और एनडीए मंच पर उनकी उपस्थिति से आरजेडी के लिए नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। अब सभी की निगाहें उनके अगले कदम पर हैं।
Tag: