क्या आपको पता है खाने के बाद क्यों खाया जाता है सौंफ? जाने

सौंफ खाना व्यक्ति के पाचन क्रिया को बेहतर करता है और खाने को भी आसानी से पचाता है.  

पेट में जलन, भारीपन तथा गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.

सौंफ हमारी साँसों को ताजा करती है और मुँह की बदबू को भी दूर करती है.

इसमें जो फाइबर मौजूद है, वे कब्ज़ की समस्या को दूर करते हैं.

इसको खाने से मुँह में लार बनती है जो पाचन में काफी सहायक होती है.

यह शरीर को भी काफी ठंडक देती है.

सौंफ खाने के स्वाद को संतुलित रखने के साथ साथ मीठा स्वाद भी देती है.