सावन मे ब्रह्म मुहूर्त के समय कर ले ये काम, घर मे होने लगेगी धन की बारिश

शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त को 'देवी का समय' कहा गया है। मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में देवी-देवता पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। इसलिए यह समय अत्यंत शुभ माना जाता है।

ब्रह्म मुहूर्त आमतौर पर सुबह 4 बजे से 5:30 बजे के बीच होता है। ब्रह्म मुहूर्त के दौरान वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।

सावन का महीना शुरू होने वाला है। इस पवित्र महीने का ब्रह्म मुहूर्त बहुत ही शुभ माना जाता है। तो आइए आपको बताते हैं कि सावन के ब्रह्म मुहूर्त में कौन उपाय लाभकारी साबित हो सकते है।

1. माँ लक्ष्मी हमारी हथेलियों के अग्र भाग में निवास करती हैं, इसलिए ब्रह्म मुहूर्त में इनके दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

2. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। इसके बाद योग मुद्रा में बैठकर अपने इष्ट देव का ध्यान करें। उनका स्मरण करें।

3. ब्रह्म मुहूर्त में गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। गायत्री मंत्र मन को शांत रखता है और महामृत्युंजय मंत्र का जाप अकाल मृत्यु से बचाता है। संकट टल जाता है।