इन 5 चीजों को खाने से तेजी से बढ़ जाता है Uric Acid
आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताएंगे जिसको यूरिक एसिड बढ़ने पर बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए।
उच्च फ्रुक्टोज़ वाले खाद्य पदार्थ: फ्रुक्टोज़ प्यूरीन में बदल जाता है, जिससे यूरिक एसिड बढ़ जाता है। इनमें तरबूज, आम, अंगूर, सेब, ज़्यादा पके केले और शहद शामिल हैं।
कोल्ड ड्रिंक और जूस भी फ्रुक्टोज़ के कारण जोखिम बढ़ाते हैं। इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
खासकर बीयर में बहुत अधिक प्यूरीन होता है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाता है और गुर्दे को प्रभावित करता है। इसलिए, शराब से बचना चाहिए, साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी ज़रूरी है।
रेड मीट और ऑर्गन मीट: रेड मीट, किडनी, लिवर, ब्रेन जैसे ऑर्गन मीट में प्यूरीन की मात्रा ज़्यादा होती है जो यूरिक एसिड बढ़ाता है।
इनकी जगह चिकन ब्रेस्ट, पोल्ट्री या मछली जैसे लीन मीट का सेवन किया जा सकता है।