इन आदतों से बहुत जल्दी बूढ़ी होने लगती हैं महिलाएं
बदलती जीवनशैली, तनावपूर्ण दिनचर्या और अस्वास्थ्यकर खान-पान महिलाओं के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डाल रहे हैं।
नींद की कमी त्वचा की मरम्मत की प्रक्रिया को प्रभावित करती है, जिससे महिलाओं की उम्र तेज़ी से बढ़ने लगती है। कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना ज़रूरी है।
अगर महिलाएं लगातार तनाव में रहती हैं, तो यह उनके लिए बहुत हानिकारक होता है। इसका असर उनके चेहरे पर साफ़ दिखाई देता है।
यूवी किरणें न केवल घर के बाहर, बल्कि अंदर भी त्वचा को नुकसान पहुँचा सकती हैं। इसलिए ज़रूरी है कि महिलाएं रोज़ाना सनस्क्रीन लगाएँ।
अगर कोई महिला बहुत ज़्यादा मीठा खाती है, अपने खाने में ज़्यादा चीनी और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करती है, तो इसका सीधा असर झुर्रियों के रूप में दिखाई देता है।
धूम्रपान और शराब पीने से महिलाओं की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इससे त्वचा अपनी चमक खोने लगती है और ज़्यादा उम्रदराज़ दिखने लगती है।