जन्माष्टमी के दिन तुलसी की मंजरी से कर दे ये 1 काम,धन और संपत्ति खुल जाएंगे द्वार,हो जाएंगे मालामाल!
हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देशभर में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है।
इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, शनिवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि भगवान कृष्ण को तुलसी के पत्ते बहुत प्रिय हैं।
हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है।
ऐसी मान्यताएँ हैं कि अगर जन्माष्टमी से पहले घर में लगाई गई तुलसी पर कलियाँ आ जाएँ, तो इससे जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में, जिन्हें जन्माष्टमी के पावन दिन अपनाने से व्यक्ति सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकता है।
जन्माष्टमी के दिन तुलसी की कलियों को लाल कपड़े में लपेटकर घर के धन स्थान पर रखें। मान्यता है कि इससे आय में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तुलसी की मंजरी को गंगाजल में मिलाकर पूरे घर में छिड़कें। ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को तुलसी की मंजरी अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।