इस मूलांक के बच्चे बनते हैं बड़े अधिकारी, कमाते हैं खूब मान-सम्मान
कहा जाता है कि मूलांक देखकर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।
अंक ज्योतिष में कुल 9 मूलांक बताए गए हैं और प्रत्येक मूलांक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है।
कहते हैं कि हर मूलांक की अपनी एक विशेषता होती है। उदाहरण के लिए, एक मूलांक ऐसा होता है जिसके बच्चे पढ़ाई में बहुत तेज़ होते हैं।
ये आगे चलकर बड़े अधिकारी और अफसर बनते हैं। समाज में इन लोगों को खूब मान-सम्मान भी मिलता है।
यहाँ हम मूलांक 1 की बात कर रहे हैं। इस मूलांक के बच्चों पर सूर्य की विशेष कृपा होती है।
आपको बता दें कि किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले बच्चों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के बच्चे हमेशा अव्वल रहना पसंद करते हैं।
अंक 1 वाले बच्चे बचपन से ही हर काम में अव्वल रहते हैं और शिक्षा से जुड़ी चीज़ों में बड़ी सफलता हासिल करते हैं।