इन 3 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है अंजीर

अंजीर को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है।

लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से दूर रहने की जरूरत है।

चलिए आपको बताते है कि किन लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।

अंजीर में प्राकृतिक शर्करा होती है, इसलिए मधुमेह के रोगियों को इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे दस्त, पेट दर्द और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है, जिसके कारण त्वचा पर चकत्ते जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।