Trump ने आखिर भारत को क्यो दी धमकी, किसका बदला ले रहे है अमेरिकी राष्ट्रपति?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ब्रिक्स देशों पर लगाया गया 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ भारत को भी वहन करना होगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ब्रिक्स देश अमेरिका को नुकसान पहुंचाने और डॉलर की ताकत को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।

इसलिए ऐसा करना जरूरी है। ट्रंप ने खास तौर पर भारत का नाम लेते हुए कहा कि जो भी इस संगठन का सदस्य होगा, उसे 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ वहन करना होगा।

ट्रंप ने कहा कि भारत को इससे छूट नहीं दी जा सकती क्योंकि वह भी ब्रिक्स संगठन है जो अमेरिका के खिलाफ काम कर रहा है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित बैठक में ब्रिक्स पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि मेरी राय में ब्रिक्स कोई गंभीर खतरा नहीं है, लेकिन वे जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह डॉलर को नष्ट करना है।

डॉलर राजा है, हम इसे ऐसे ही रखेंगे। अगर लोग इसे चुनौती देना चाहते हैं, तो वे ऐसा कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें बड़ी कीमत चुकानी होगी।

इसके अलावा ट्रंप ने तांबे के आयात पर 50 प्रतिशत और फार्मास्यूटिकल्स पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने का भी संकेत दिया।