नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प

सुपा, नवसारी  [भारत],19 सितंबर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद नेत्र मंदिर ट्रस्ट (SVNM TRUST),सुपा, नवसारी द्वारा सेवा और संवेदना का अनूठा सेवायज्ञ प्रारंभ किया गया। इस विशेष अवसर पर SVNM ट्रस्ट ने 200 जरूरतमंद मरीजों की पूर्णतः निःशुल्क नेत्र सर्जरी करने का संकल्प लिया था।
सेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट द्वारा लक्ष्य से अधिक कुल 220 निःशुल्क नेत्र सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गईं।

यह पहल 200 से अधिक लोगों के जीवन में नई रोशनी लाने और उनके परिवारों में खुशी एवं नई आशा का संचार करने का एक पवित्र प्रयास है। दृष्टि की पुनर्स्थापना से मरीजों के जीवन में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की एक नई शुरुआत हुई है।

नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प

सेवा की अविरत धारा: 49,500 से अधिक सफल सर्जरी

रोकथाम योग्य अंधत्व (Preventable Blindness) के विरुद्ध निरंतर समर्पित SVNM ट्रस्ट द्वारा अब तक 49,500 से अधिक निःशुल्क नेत्र सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। यह सेवायज्ञ अस्पताल परिसर से आगे बढ़कर समाज के अंतिम छोर तक पहुँचा है, जिसमें नियमित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, गुणवत्तापूर्ण उपचार, चश्मा वितरण और व्यापक जनजागरूकता अभियान शामिल हैं।

‘घर–घर दृष्टि’ अभियान: प्रत्येक आँख को मिले रोशनी का अधिकार

ट्रस्ट का मुख्य अभियान ‘घर–घर दृष्टि’ इस उद्देश्य के साथ कार्यरत है कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक आधुनिक नेत्र उपचार और संवेदनशील सहायता सहज रूप से पहुँच सके, ताकि हर व्यक्ति अपने सपनों को खुली आँखों से साकार कर सके। 200 नेत्र सर्जरी के लक्ष्य को पार कर 220 तक पहुँचना ‘घर-घर दृष्टि’ अभियान को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक व मानवीय कदम है।

200+ आँखें • 200+ जीवन • 200+ परिवार

  • एक पिता अपने प्यारे बच्चे को फिर से देख सके,
  • एक माँ अपने पूरे परिवार के स्नेहभरे चेहरों को निहार सके,
  • और बुज़ुर्ग अपने पोते-पोतियों की मुस्कान का आनंद ले सकें—

ऐसे अनगिनत भावुक पलों में ही इस सेवायज्ञ की वास्तविक सार्थकता निहित है।

नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प

दृष्टि यानी जीवन को पुनः नए उत्साह और आत्मसम्मान के साथ जीने की एक नई दिशा।

स्वामी विवेकानंद नेत्र मंदिर ट्रस्ट (SVNM TRUST)
सुपा, नवसारी, गुजरात
Save Vision. Save Life.

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Inkhabar webdesk

Share
Published by Inkhabar webdesk

Recent Posts

Full-body MRI scans are trending in the US. Are there real benefits?

Whole-body scans are booming in the US and may be coming to a private clinic…

2 hours ago

Family carers neglect their own mental health, major study finds

Sydney (dpa) - Family carers are neglecting their own mental health while devoting themselves around…

10 hours ago

Queen drummer Roger Taylor's diverse, uplifting and frank new album

The Queen drummer gives us a tribute to the beauty of the world and importance…

23 hours ago

विनफास्ट ने पकड़ी रफ्तार, महज़ एक साल में सीकर रोड, जयपुर में तीसरा शोरूम लॉन्च

जयपुर (राजस्थान) [भारत], 16 सितंबर: राजस्थान में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन आंदोलन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव…

2 days ago

सूरत शहर में ‘आइकॉनिक ग्लोरी अवार्ड्स 2026’ का आयोजन

बेहतरीन हुनर ​​वाले 50 से ज़्यादा लोगों को अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। सूरत (गुजरात)…

2 days ago

धानुका ने रायसेन के बाम्होरी में आयोजित की मेगा किसान बैठक

धानुका ने रायसेन के बाम्होरी में आयोजित की मेगा किसान बैठक “धानुका कृषि मित्र सम्मान”…

2 days ago